फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ़ क्षेत्र के बम्बा रोड बाईपास पर बाइक ने काबड़ यात्रीयों को मारी टक्कर, दो काबड़ यात्री घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के बम्बा रोड बाईपास पर 51 लीटर की काबड़ लेकर जा रहे काबड़ यात्रियों को तेज रफ़्तार बाइक नें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेद्र ऒर योगेश नामक दो काबड़ यात्री घायल हुये है। बताया जाता है योगेश ऒर धर्मेद्र शोरो सें 51 लीटर की काबड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के मंदिर सांथी जा रहे थे। पुलिस नें घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।