फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में थाना दक्षिण पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 03 वारंटी अपराधियों को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने रविवार सुबह 11 बजे करीबन तीन वांछित वारंटियों नीरज निषाद, तोहिदऔर रिजवान को उनके ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई।