फिरोज़ाबाद: मोटरसाइकिल चोर गिरोह धरा, थाना उत्तर पुलिस ने तीन चोरी की बाइक और नकदी के साथ दो शातिरों को किया गिरफ्तार
थाना उत्तर पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर बड़ा प्रहार करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों कुलदीप जाटव व अम्बुज जाटव को रविवार दोपहर 12 बजे क़रीबन गांधी पार्क क्षेत्र से दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से तीन बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें और कुल ₹4500 नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने कई स्थानों से बाइक चोरी की घटनाओं का इकबाल किया।