गुरूर: नगरीय निकाय चुनाव के तहत पलारी में जब MLA संगीता सिन्हा पहुंची, तो बूथ क्रमांक 1 में मशीन बंद मिली
Gurur, Balod | Jun 1, 2026 नगर पंचायत पलारी में 1 जून 2026 को अध्यक्ष सहित 15 वार्ड में पार्षदों के लिए चुनाव चल रहा है। सुबह 9:30 बजे MLA संगीता सिन्हा मतदान केंद्र में पहुंची। स्थिति जानने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बूथ क्र. 01 में पहुंची तो मशीन बंद मिला। बूथ क्र. 02 में अधिकारी लोग खुद मतदान करवा रहे थे। यहां धांधली हो रही है। हमें मतदाताओं पर पूरा विश्वास है।