देवरिया: टेम्पो के गुप्त बॉक्स से 72 लीटर देशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
देवरिया। बनकटा थाना पुलिस ने इंगुरी सराय रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक तीन पहिया टेम्पो से 360 पाउच बंटी-बबली देशी शराब बरामद की। टेम्पो के नीचे बने गुप्त बॉक्स में छिपाकर रखी गई कुल 72 लीटर शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने बिहार के गोपालगंज निवासी चालक मुन्ना हवारी (36) को गिरफ्तार किया है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Deoria, Deoria | Oct 29, 2026