बांका: 'सबका सम्मान-जीवन आसान' पहल के तहत जनसमस्याओं की हुई सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Banka, Banka | May 4, 2026 बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के तहत “सबका सम्मान–जीवन आसान को प्रभावी बनाने की दिशा में बांका जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की दोपहर 12 बजे डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई।सुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं।