नाथनगर: कजरैली में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर, घटनास्थल पर दो युवकों की मौत
नाथनगर के कजरैली थाना क्षेत्र स्थित ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के समीप शनिवार रात करीब 10 बजे रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और बाइक सवार को करीब 50 मीटर घसीटते ले गए।