हुज़ूर: गौतम नगर में सैलून संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Mar 9, 2026 भोपाल के गौतम नगर इलाके में एक सैलून संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोनू सेन, उम्र 31 वर्ष, निवासी शिव नगर फेस-3 के रूप में हुई है, जो गणेश मंदिर के सामने हेयर कटिंग की दुकान चलाता था। सोमवार सुबह करीब 8 बजे उसका भाई दुकान पहुंचा तो सोनू का शव फंदे से लटका मिला|