कांके: रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने 24 बोतल अवैध बीयर के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Mar 8, 2025 रांची रेलवे स्टेशन से अवैध बीयर के साथ एक व्यक्ति को शनिवार दोपहर करीब एक बजे आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार राउंड और चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को बैग के साथ खड़ा देखा। संदेह होने पर आरपीएफ ने जब उस व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तब 24 अवैध बियर की बोतल बरामद हुआ।