कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सीएम से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Mar 7, 2025 कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब आठ बजे सीएम हेमंत सोरेन से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने झारखंड में फिल्मों के निर्माण और शूटिंग की संभावनाएं, स्थानीय कलाकारों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने समेत कई विषयों पर चर्चा की।