कांके: महिला दिवस के अवसर पर रांची रेलवे स्टेशन से चलाई गई स्पेशल ट्रेन
Kanke, Ranchi | Mar 8, 2025 रांची रेलवे स्टेशन से महिला दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह करीब आठ बजे स्पेशल ट्रेन चलाई गई। महिला दिवस के अवसर पर चलाई गई स्पेशल ट्रेन रांची से टोरी तक जाएगी। इस ट्रेन की खासियत यह है कि ट्रेन में गार्ड से लेकर लोको पायलट और सुरक्षा कर्मी हर कोई महिलाएं हैं। महिलाओं को इस पूरी ट्रेन की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।