कांके: रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से कालू लामा गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Mar 7, 2025 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से शुक्रवार शाम करीब चार बजे कालू लामा गिरोह के तीन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम दीपक कुमार सिंह, अकुश कुमार सिंह और अंकित कुमार सिंह बताया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने पिस्तौल, पांच जिंदा गोली सहित 50 हजार रुपया बरामद किए हैं।