कांके: रांची नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन की मांग को लेकर अनशन कर रहे कई अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी
Kanke, Ranchi | Mar 7, 2025 रांची नगर निगम में अनुकंपा पर नौकरी और पेंशन की मांग को लेकर अनशन कर रहे कई अनशनकारियों की शुक्रवार शाम करीब चार बजे तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन कुछ अनशनकारियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बता दें कि मृत सफाईकर्मियों के परिजन अनुकंपा पर नियुक्ति और पेंशन की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से अनशन पर बैठे हैं।