बड़ौद: ग्राम खजुरी चोपड़ा में 30 वर्षीय युवक के साथ मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट, युवक की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
शुक्रवार 11 अक्टूबर को बड़ौद थाने से 9:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी राकेश पिता आत्माराम मालवीय उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खजुरी चोपड़ा ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई की 9 अक्टूबर शाम 6:00 बजे के करीब उसके पिता जी के साथ मामूली कहासुनी को लेकर आरोपी संजू पिता गोपाल मालवीय निवासी ग्राम खजुरी चोपड़ा के द्वारा मारपीट की गई है पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है