बड़ौद: ग्राम बेहका में एक युवक के साथ 6 लोगों ने की गाली-गलौज व मारपीट, आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
थाना बडौद से गुरुवार 10 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बेहका निवासी ईश्वर सिंह पिता भगवान सिंह के साथ बागर हटाने की बात को लेकर 6 लोगों द्वारा मारपीट की गई है पुलिस द्वारा गांव के ही 5 आरोपी और एक कंकड़ेल निवासी आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है घायल युवक को आगर रेफर किया गया है