बड़ौद: ग्राम गुराडिया स्थित लक्ष्मी वेयर हाउस के समीप से मोटरसाइकिल हुई चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बडौद थाने से मंगलवार सुबह 10 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी राधेश्याम पिता नारायण सूर्यवंशी निवासी ग्राम गुराडिया ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई की 28 सितंबर दोपहर 1:30 बजे के करीब ग्राम गुराडिया स्थित लक्ष्मी वेयर हाउस के समीप उसके खेत की मेड़ पर मोटर सायकल होंडा शाइन खड़ी करके गया था जिसे कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है