बड़ौद: नवरात्रि पर्व के चलते नगर स्थित श्री महावीर जैन विद्या मंदिर में गरबा का आयोजन किया गया
श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद में नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ नवदुर्गा की शक्ति की आराधना हेतु गुरुवार 8 बजे गरबा का आयोजन किया गया। नो दिवसीय शारदीय नवरात्रि के चलते नगर में अनेक जगह माता जी की स्थापना कर आराधना की जा रही है गरबा का शुभारंभ मां नवदुर्गा की आराधना के साथ प्रारंभ किया गया माँ नवदुर्गा के नौ रूपों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।