बड़ौद: बड़ोद कृषि उपज मंडी में ₹4601 के उच्चतम भाव पर बिकी सोयाबीन की उपज, किसान और व्यापारी में तोल को लेकर हुआ विवाद
बडौद कृषि उपज मंडी से शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार 9 अक्तूबर को मंडी में फसलों की नीलामी बोली प्रक्रिया के दौरान गेहूं की उपज 2800 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से,सोयाबीन की उपज 4601रुपए के प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी गई दोपहर 2 बजे के करीब तोल को लेकर किसानों और व्यापारियों में विवाद हो गया,इस दौरान किसानो ने माल न बेचते हुवे रोड जाम कर दिया