बिलासपुर: तहसील बिलासपुर में मेडिकल एसोसिएशन ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, 20 मई को बंद का किया एलान
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर 20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद रहेगा। बिलासपुर मेडिकल एसोसिएशन ने बैठक कर इस बंद को पूर्ण समर्थन दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार के अनुसार, दवा बाजार पर गहराते संकट और सरकार की अनदेखी के विरोध में यह कदम उठाया गया है। देशभर के करीब 12 लाख केमिस्ट इस हड़ताल में शामिल हैं, जिससे दवा कार