मंदिरों के बाद अब चोरों ने सरोवर के दानपात्रों को बनाया निशाना,पुष्कर में चोरों के गिरोह द्वारा धार्मिक जगहों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।भटबाय गणेश मंदिर, सिद्धेश्वर बालाजी मंदिर के बाद अब सरोवर के घाटों में लगाए गए दान पात्रों में चोरी की वारदातों को चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा।