पवित्र तीर्थ नगरी पुष्कर में एक बार फिर चोर सक्रिय हो गए हैं। धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ गए हैं। बीती रात यज्ञ घाट स्थित सिद्धेश्वर बालाजी मंदिर से चोर दान पात्र उठाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वारदात देर रात अंजाम दी गई, जब मंदिर परिसर सुनसान था।