गुना नगर: अखंड भारत संकल्प दिवस पर शहर में निकला विशाल मशाल जुलूस, बना देशभक्ति का माहौल
गुना में 12 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस पर सकल हिंदू समाज के आह्वान पर विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। हनुमान चौराहा से शुरू हुआ जुलूस हाट रोड, सदर बाजार और लक्ष्मीगंज होते हुए जयस्तंभ चौराहा पहुंचा। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।