तिजारा: तिजारा के रूंध गांव में तेज आंधी से सरकारी स्कूल की कच्ची झोपड़ी धराशाई
Tijara, Alwar | Apr 12, 2026 तिजारा नगर पालिका क्षेत्र के रूंध गांव में सरकारी स्कूल में तेज आंधी के कारण स्कूल की पुरानी झोपड़ी पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई। अब छोटे बच्चे खुले आसमान के नीचे धूप और धूल भरे वातावरण में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। रविवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने रूंध गांव का दौरा कर स्कूल की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया है।