नेपाल त्रासदी बागेश्वर महाराज ने भेजी राहत सामग्री, नेपाल सरकार ने जताया आभार
छतरपुर नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बाद पीड़ितों की मदद के लिए बागेश्वर धाम आगे आया है। बागेश्वर सरकार (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) की पहल पर 'बागेश्वर धाम जन सेवा समिति' की ओर से राहत सामग्री से भरे चार ट्रक नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय को सौंपे गए।सामग्री में चावल, दाल, तेल, तिरपाल, मसाले और बर्तन जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। त्रासदी के समय महाराज श्री जापान में थे, जहां से उन्होंने तुरंत अपने शिष्य मंडल को सेवा कार्य में जुटने के निर्देश दिए। भारत और नेपाल के 'रोटी-बेटी' के संबंध का उल्लेख करते हुए उन्होंने पड़ोसी देश के साथ खड़े होने को ही सच्ची मानवता बताया।इस मुश्किल घड़ी में समय पर मिली सहायता के लिए नेपाल सरकार ने बागेश्वर महाराज और समिति का आभार जताया है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर