छतरपुर में केन नदी के उफान से गांव में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
छतरपुर के आस पास जिलों में जारी भारी बारिश के कारण केन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी का पानी रिहायशी इलाकों की तरफ आने से शिकारी मगरमच्छ भी ग्रामीणों की बस्तियों के करीब पहुंचने लगे हैं।हाल ही में धमना गांव के बीचों-बीच बने तालाब में एक विशाल मगरमच्छ देखे जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।मगरमच्छ की इस दस्तक से ग्रामीणों और उनके पालतु मवेशियों की जान पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि पन्ना टाइगर रिजर्व की चंद्रनगर रेंज को सूचित किए जाने के बाद भी वन विभाग लापरवाह बना हुआ है। किसी बड़े हादसे या अनहोनी से पहले ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मगरमच्छ का रेस्क्यू कराकर उसे सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर