(नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जंगल में हाथियों को खदेड़ने पहुंचे ग्रामीणों को उस वक्त अपनी जान बचाना मुश्किल हो गया, जब एक हाथी अचानक उग्र होकर ट्रैक्टर पर टूट पड़ा। गुस्साए हाथी ने ट्रैक्टर के अगले हिस्से को अपनी सूंड से जकड़कर जोर-जोर से झकझोर दिया। हाथी के इस हमले में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें सवार ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल हैं।
#chhattisgarh #korba #elephants #viralreels #breakingnews
Korba, Korba | Nov 24, 2026