✅ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं अधिकारी.कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
इस दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के संदेश को जन.जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने की भी शपथ ली। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#NationalUnityDay
#Harda #हरदा
3 views | Harda, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026