आबू रोड: आबूरोंड के गांधीनगर सर्विस रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को किया घायल, कार का पीछा कर लोगों ने की पत्थरबाजी
आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित सेंट पॉल स्कूल के सामने हाईवे के निकट सर्विस रोड चौराहे पर शनिवार देर रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई,जबकि उसका साथी भी घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।