जमुई: IIP ने DM से सड़क दुर्घटना में मृत प्राइवेट शिक्षक के परिवार को मुआवजा और सड़क के बीच पेड़ हटाने की की मांग
Jamui, Jamui | Jun 10, 2026 इंडियन इंक्लूसिव पार्टी यानि IIP के जिलाध्यक्ष शंभु कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार की दोपहर 1:00 बजे DM नवीन से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपते हुए सड़क दुर्घटना में मृत प्राइवेट शिक्षक सोनू कुमार सिंह के पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की। साथ ही दुर्घटना का कारण बने सड़क के बीच अवस्थित खतरनाक पेड़ को हटाने की मांग की।