इंदौर में बंद दुकानों के सामने मिला महिला का शव, शरीर पर चोटों के निशान, हत्या की आशंका!
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सनसनी, 42 वर्षीय पिंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस।
इंदौर, मध्यप्रदेश।
इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे सुगनी देवी कॉलेज के सामने बंद दुकानों के पास एक 42 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतका की पहचान भागीरथपुरा निवासी पिंकी (42 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला गणेश नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
स्थानीय लोगों ने महिला को दुकानों के बाहर बेसुध हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला की मौत हो चुकी थी।
शरीर पर चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस यह पता लगा�
Indore, Indore | Oct 31, 2026