इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला, युवक-युवती ने बाहर निकलकर बचाई जान!
कंटेनर से टकराने के बाद कार में लगी भीषण आग, पुलिस ने बताई शॉर्ट सर्किट की आशंका
इंदौर, मध्यप्रदेश।
इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार में अचानक आग लग गई। कार में एक युवक और युवती सवार थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार, तेजाजी नगर चौराहे पर आगे चल रहे कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही कार कंटेनर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार के अगले हिस्से में आग लग गई।
हालांकि, पुलिस ने घटना को लेकर अलग जानकारी दी है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाइट — राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें NEWS NATIONAL WORLD के साथ।
#IndoreNew
Indore, Indore | Oct 31, 2026