प्रतापगढ़: चौबेपुर बांका निवासी युवती से की गई मारपीट, दबाव बनाकर सुलह समझौता कराने का आरोप, एसपी से की गई शिकायत
अन्तू थाना के चौबेपुर बांका निवासी पीड़ित युवती नेहा वर्मा को गांव के कुछ लड़कों और बाहरी अज्ञात द्वारा बीती 30 तारीख को मारापीटा गया। पीड़िता का आरोप है कि वह अन्तू थाने गई जहां पर कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाकर मामले में सुलह समझौता करा लिया। वहीं युवती को न्याय न मिलने पर युवती शनिवार के दिन 11 बजे एसपी ऑफिस पहुंची और एसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई।