लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित पुलिस लाइन परिसर में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ, जिला शाखा लखीसराय के होमगार्ड का चुनाव गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।अध्यक्ष पद के लिए मन्नू कुमार और विकास कुमार के बीच सीधा मुकाबला हुआ।