Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

पुंछ में नाबालिग बाइक चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई |Joint Naka में कटे चालान|Poonch News

Basti, Basti | Jul 15, 2026

MORE NEWS

*बस्ती: हरैया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, मुठभेड़ में 5 चोर गिरफ्तार, 7.5 लाख का माल बरामद*  
           जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 17.07.2026

थाना हरैया पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 2 मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और चोरी के उपकरण बरामद किए हैं।

              *मुखबीर की सूचना पर हुई कार्रवाई*  
पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि बभनान रोड पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर थाना हरैया पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान 3 अभियुक्त एक मोटरसाइकिल पर मौके से पकड़े गए। वहीं 2 अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे। भागते समय उनकी गाड़ी फिसलकर गिर गई। इस दौरान अभियुक्त _सुजीत पासी पुत्र मोहनलाल निवासी सिंहपुर थाना कमलापुर सीतापुर_ ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से सुजीत के दाहिने पैर में चोट आई। उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस और 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ। शेष 4 अभियुक्तों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

                  *7.5 लाख का माल बरामद*  
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से विभिन्न थानाक्षेत्रों से चोरी किए गए 33 ग्राम सोने और 1.2 किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए। अनुमानित कीमत करीब 7.5 लाख रुपये है। इसके अलावा 2 मोटरसाइकिल, 4 एंड्रॉयड मोबाइल, 32200 रुपये नकद और चोरी करने के औजार भी बरामद किए गए हैं।

            *कई थानों की चोरियों का हुआ खुलासा*  
पूछताछ में अभियुक्तों ने बस्ती जनपद के _थाना हरैया, दुबौलिया, कप्तानगंज और गौर_ सहित अन्य जिलों में हुई चोरियों में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

              *इस तरह देते थे वारदात को अंजाम*  
अभियुक्त सीतापुर जैसे बाहरी जिलों से मजदूरी के बहाने आते थे। देर रात एक ही रात में 4 से 6 घरों को निशाना बनाते और तुरंत 100-200 किमी दूर भाग जाते थे। चोरी का माल सस्ते दामों में बेचकर पैसा मौज-मस्ती में उड़ा देते थे।

*पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम*  
पुलिस अधीक्षक बस्ती _डा. यशवीर सिंह_ ने इस सराहनीय कार्य के लिए गिरफ्तारी करने वाली टीम को 20,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*:  
1. जगतू पुत्र रामधार निवासी सर्जुपुरवा थाना सकरन सीतापुर  
2. सर्वेश चौहान पुत्र रामप्रसाद निवासी लोनियांपुरवा थाना विस्वा सीतापुर  3. रामजी चौरसिया पुत्र पप्पू निवासी कुरसंडा थाना कमलापुर सीतापुर  4. सुधाकर पुत्र रामप्रसाद निवासी सरजूपुरवा थाना सकरन सीतापुर  5. सुजीत पासी पुत्र मोहनलाल निवासी सिंहपुर थाना कमलापुर सीतापुर  
                          *गिरफ्तार करने वाली टीम*:  
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार थाना हरैया, प्रभारी स्वाट/सर्विलांस उ.नि. शेषनाथ यादव, उ.नि. उमाशंकर सिंह सहित स्वाट और सर्विलांस की पूरी टीम।
प्रेस वार्ता में बरामद सोने-चांदी के आभूषण, तमंचा व अन्य सामान के साथ पुलिस अधीक्षक बस्ती डा. यशवीर सिंह व पुलिस टीम।

*संवाददाता*  
*हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*

*बस्ती: हरैया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, मुठभेड़ में 5 चोर गिरफ्तार, 7.5 लाख का माल बरामद* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 17.07.2026 थाना हरैया पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 2 मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और चोरी के उपकरण बरामद किए हैं। *मुखबीर की सूचना पर हुई कार्रवाई* पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि बभनान रोड पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर थाना हरैया पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान 3 अभियुक्त एक मोटरसाइकिल पर मौके से पकड़े गए। वहीं 2 अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे। भागते समय उनकी गाड़ी फिसलकर गिर गई। इस दौरान अभियुक्त _सुजीत पासी पुत्र मोहनलाल निवासी सिंहपुर थाना कमलापुर सीतापुर_ ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से सुजीत के दाहिने पैर में चोट आई। उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस और 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ। शेष 4 अभियुक्तों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। *7.5 लाख का माल बरामद* गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से विभिन्न थानाक्षेत्रों से चोरी किए गए 33 ग्राम सोने और 1.2 किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए। अनुमानित कीमत करीब 7.5 लाख रुपये है। इसके अलावा 2 मोटरसाइकिल, 4 एंड्रॉयड मोबाइल, 32200 रुपये नकद और चोरी करने के औजार भी बरामद किए गए हैं। *कई थानों की चोरियों का हुआ खुलासा* पूछताछ में अभियुक्तों ने बस्ती जनपद के _थाना हरैया, दुबौलिया, कप्तानगंज और गौर_ सहित अन्य जिलों में हुई चोरियों में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। *इस तरह देते थे वारदात को अंजाम* अभियुक्त सीतापुर जैसे बाहरी जिलों से मजदूरी के बहाने आते थे। देर रात एक ही रात में 4 से 6 घरों को निशाना बनाते और तुरंत 100-200 किमी दूर भाग जाते थे। चोरी का माल सस्ते दामों में बेचकर पैसा मौज-मस्ती में उड़ा देते थे। *पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम* पुलिस अधीक्षक बस्ती _डा. यशवीर सिंह_ ने इस सराहनीय कार्य के लिए गिरफ्तारी करने वाली टीम को 20,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। *गिरफ्तार अभियुक्त*: 1. जगतू पुत्र रामधार निवासी सर्जुपुरवा थाना सकरन सीतापुर 2. सर्वेश चौहान पुत्र रामप्रसाद निवासी लोनियांपुरवा थाना विस्वा सीतापुर 3. रामजी चौरसिया पुत्र पप्पू निवासी कुरसंडा थाना कमलापुर सीतापुर 4. सुधाकर पुत्र रामप्रसाद निवासी सरजूपुरवा थाना सकरन सीतापुर 5. सुजीत पासी पुत्र मोहनलाल निवासी सिंहपुर थाना कमलापुर सीतापुर *गिरफ्तार करने वाली टीम*: प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार थाना हरैया, प्रभारी स्वाट/सर्विलांस उ.नि. शेषनाथ यादव, उ.नि. उमाशंकर सिंह सहित स्वाट और सर्विलांस की पूरी टीम। प्रेस वार्ता में बरामद सोने-चांदी के आभूषण, तमंचा व अन्य सामान के साथ पुलिस अधीक्षक बस्ती डा. यशवीर सिंह व पुलिस टीम। *संवाददाता* *हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*

Basti, Basti | Jul 17, 2026

*बस्ती: जी.वी.एम. कान्वेन्ट में मनाया गया जल संरक्षण दिवस, बच्चों ने रंगोली और निबंध से दिया 'जल बचाओ' का संदेश*  
                         *बस्ती, 17 जुलाई 2026*
जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल के परिसर में आज _जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम_ का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने निबंध लेखन, कला प्रतियोगिता और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर 'जल ही जीवन है' का संदेश दिया।
*मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्या ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन*  
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि _श्री परमानन्द जी, जूनियर इंजीनियर भूगर्भ जल विभाग_ और _श्री आशुतोष श्रीवास्तव, सीनियर असिस्टेंट भूगर्भ जल विभाग_ रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी सिंह_ ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया। 
प्रधानाचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि _"जल ही जीवन है"। अगर हमें अपना जीवन बचाना है तो जल का संरक्षण करना होगा। हमारे भूगर्भ में 1 प्रतिशत से भी कम पीने योग्य जल उपलब्ध है। इसलिए हमें इसका उपयोग बहुत सावधानी और न्यायसंगत तरीके से करना होगा।_

*प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर*  
कार्यक्रम में रंगोली, कला और निबंध तीनों प्रतियोगिताएं हुईं। 

_रंगोली प्रतियोगिता_ में कक्षा 6 से अमृता, आराध्या, शाम्भवी, आध्या, अनन्तराज, कक्षा 10 से सान्विका, अवन्तिका, प्रियंशी, स्निग्धा, सिद्धी, स्नेहा, कहकशा, शालिनी, कक्षा 11 से आराध्या, रोशनी, अफरीन, अनुष्का, कक्षा 12 से अंशिका, प्रतीक्षा, हर्षिता, श्रेयांशी, शिल्पी, जेबा एवं अंचल ने भाग लिया।

_कला प्रतियोगिता_ में आर्यन, गणेश, असद, अदिति, आरुषि, सादिया, हिबा, नम्रा, संस्कृति, कार्तिक, गौरी, श्रेयांश, आकर्ष, लक्षिता, रिशिता, राजश्री, जुनैद, देव, दिवेश, अंकित, अलीशा आदि ने भाग लिया।

_निबंध प्रतियोगिता_ में हर्ष, तौहीद, अनमोल, अदिति, विधान, अंशिका, श्रद्धा, अवन्तिका, निधि मुख्य रूप से शामिल रहे।

*प्रतियोगिता के परिणाम*  
बाद में सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर विजेता बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

- *निबंध हिन्दी*: प्रथम- प्रिया, द्वितीय- सिमरन, तृतीय- रिशिता  
- *निबंध अंग्रेजी*: प्रथम- अंश, द्वितीय- जाह्नवी, तृतीय- भावना  
- *कला प्रतियोगिता*: प्रथम- हर्ष, द्वितीय- अबादीन, तृतीय- आरुषि  
- *रंगोली प्रतियोगिता*: प्रथम- कक्षा 12 ग्रुप, द्वितीय- कक्षा 11 ग्रुप, तृतीय- कक्षा 10 एवं कक्षा 6 ग्रुप

इस अवसर पर राकेश, राजेश, सावित्री, प्रवीण, साकेत, पूजा, आस्था, महिमा, सुचिता, सूरज, गिरीश, पवन, सुशील, अरविंद सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

*संवाददाता*  
*हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*

*बस्ती: जी.वी.एम. कान्वेन्ट में मनाया गया जल संरक्षण दिवस, बच्चों ने रंगोली और निबंध से दिया 'जल बचाओ' का संदेश* *बस्ती, 17 जुलाई 2026* जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल के परिसर में आज _जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम_ का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने निबंध लेखन, कला प्रतियोगिता और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर 'जल ही जीवन है' का संदेश दिया। *मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्या ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि _श्री परमानन्द जी, जूनियर इंजीनियर भूगर्भ जल विभाग_ और _श्री आशुतोष श्रीवास्तव, सीनियर असिस्टेंट भूगर्भ जल विभाग_ रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी सिंह_ ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि _"जल ही जीवन है"। अगर हमें अपना जीवन बचाना है तो जल का संरक्षण करना होगा। हमारे भूगर्भ में 1 प्रतिशत से भी कम पीने योग्य जल उपलब्ध है। इसलिए हमें इसका उपयोग बहुत सावधानी और न्यायसंगत तरीके से करना होगा।_ *प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर* कार्यक्रम में रंगोली, कला और निबंध तीनों प्रतियोगिताएं हुईं। _रंगोली प्रतियोगिता_ में कक्षा 6 से अमृता, आराध्या, शाम्भवी, आध्या, अनन्तराज, कक्षा 10 से सान्विका, अवन्तिका, प्रियंशी, स्निग्धा, सिद्धी, स्नेहा, कहकशा, शालिनी, कक्षा 11 से आराध्या, रोशनी, अफरीन, अनुष्का, कक्षा 12 से अंशिका, प्रतीक्षा, हर्षिता, श्रेयांशी, शिल्पी, जेबा एवं अंचल ने भाग लिया। _कला प्रतियोगिता_ में आर्यन, गणेश, असद, अदिति, आरुषि, सादिया, हिबा, नम्रा, संस्कृति, कार्तिक, गौरी, श्रेयांश, आकर्ष, लक्षिता, रिशिता, राजश्री, जुनैद, देव, दिवेश, अंकित, अलीशा आदि ने भाग लिया। _निबंध प्रतियोगिता_ में हर्ष, तौहीद, अनमोल, अदिति, विधान, अंशिका, श्रद्धा, अवन्तिका, निधि मुख्य रूप से शामिल रहे। *प्रतियोगिता के परिणाम* बाद में सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर विजेता बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। - *निबंध हिन्दी*: प्रथम- प्रिया, द्वितीय- सिमरन, तृतीय- रिशिता - *निबंध अंग्रेजी*: प्रथम- अंश, द्वितीय- जाह्नवी, तृतीय- भावना - *कला प्रतियोगिता*: प्रथम- हर्ष, द्वितीय- अबादीन, तृतीय- आरुषि - *रंगोली प्रतियोगिता*: प्रथम- कक्षा 12 ग्रुप, द्वितीय- कक्षा 11 ग्रुप, तृतीय- कक्षा 10 एवं कक्षा 6 ग्रुप इस अवसर पर राकेश, राजेश, सावित्री, प्रवीण, साकेत, पूजा, आस्था, महिमा, सुचिता, सूरज, गिरीश, पवन, सुशील, अरविंद सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। *संवाददाता* *हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*

Basti, Basti | Jul 17, 2026

*बस्ती: यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ा अभियान, 150 वाहनों का चालान, 1.40 लाख वसूले*  
                   *बस्ती, 17 जुलाई 2026*
पुलिस अधीक्षक बस्ती _डा. यशवीर सिंह_ के आदेश पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए _प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी_ के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर भर में सघन अभियान चलाया गया। अभियान में नियम तोड़ने वाले 150 वाहनों के चालान कर 1 लाख 40 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी स्वयं टीम के साथ सड़क पर उतरे। उन्होंने जनपद के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर चेकिंग कर मोडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हॉर्न लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
                   *इन नियमों का हुआ उल्लंघन*  
अभियान के दौरान _बिना हेलमेट, दो पहिया पर तीन सवारी, चार पहिया में सीट बेल्ट न लगाना, गलत पार्किंग_ जैसे उल्लंघनों पर फोकस किया गया। यातायात पुलिस ने _6 वाहनों से काली फिल्म उतरवाकर_ नियमानुसार चलने की चेतावनी दी। वहीं _5 चालान ड्रिंक एंड ड्राइव_ के मामले में किए गए।

                *अतिक्रमण मुक्त कराया गया मार्ग*  
_कुलदीप त्रिपाठी_ के निर्देश पर दक्षिण दरवाजा से अस्पताल चौराहे तक सड़क पर लगे अतिक्रमण को हटवाकर यातायात सुगम बनाया गया। इस दौरान दुकानदारों और राहगीरों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

                      *आम जनता ने की सराहना*  
स्थानीय लोगों ने _प्रभारी निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी_ और उनकी टीम की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि तेज आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर और काली फिल्म लगे वाहनों से होने वाली परेशानी अब कम होगी।

                      *यातायात पुलिस की अपील*  
_कुलदीप त्रिपाठी_ ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि हेलमेट, सीट बेल्ट जरूर लगाएं और नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

*संवाददाता*  
*हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*

*बस्ती: यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ा अभियान, 150 वाहनों का चालान, 1.40 लाख वसूले* *बस्ती, 17 जुलाई 2026* पुलिस अधीक्षक बस्ती _डा. यशवीर सिंह_ के आदेश पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए _प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी_ के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर भर में सघन अभियान चलाया गया। अभियान में नियम तोड़ने वाले 150 वाहनों के चालान कर 1 लाख 40 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी स्वयं टीम के साथ सड़क पर उतरे। उन्होंने जनपद के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर चेकिंग कर मोडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हॉर्न लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। *इन नियमों का हुआ उल्लंघन* अभियान के दौरान _बिना हेलमेट, दो पहिया पर तीन सवारी, चार पहिया में सीट बेल्ट न लगाना, गलत पार्किंग_ जैसे उल्लंघनों पर फोकस किया गया। यातायात पुलिस ने _6 वाहनों से काली फिल्म उतरवाकर_ नियमानुसार चलने की चेतावनी दी। वहीं _5 चालान ड्रिंक एंड ड्राइव_ के मामले में किए गए। *अतिक्रमण मुक्त कराया गया मार्ग* _कुलदीप त्रिपाठी_ के निर्देश पर दक्षिण दरवाजा से अस्पताल चौराहे तक सड़क पर लगे अतिक्रमण को हटवाकर यातायात सुगम बनाया गया। इस दौरान दुकानदारों और राहगीरों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। *आम जनता ने की सराहना* स्थानीय लोगों ने _प्रभारी निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी_ और उनकी टीम की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि तेज आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर और काली फिल्म लगे वाहनों से होने वाली परेशानी अब कम होगी। *यातायात पुलिस की अपील* _कुलदीप त्रिपाठी_ ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि हेलमेट, सीट बेल्ट जरूर लगाएं और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। *संवाददाता* *हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*

Basti, Basti | Jul 17, 2026

थाना हरैया,स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरीयों का अनावरण कर 05 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 अवैध तमंचा,1-1 जिंदा/ खोखा कारतूस, तथा चोरी के 33 ग्राम सोना व 1.2 कि0ग्रा0 चांदी  के आभूषण बरामद किया गया- https://t.co/vzZztB6Ox5

थाना हरैया,स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरीयों का अनावरण कर 05 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 अवैध तमंचा,1-1 जिंदा/ खोखा कारतूस, तथा चोरी के 33 ग्राम सोना व 1.2 कि0ग्रा0 चांदी के आभूषण बरामद किया गया- https://t.co/vzZztB6Ox5

Basti, Uttar Pradesh | Jul 17, 2026

थाना हरैया,स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरीयों का अनावरण कर 05 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर 1 अवैध तमंचा,1-1 जिंदा/ खोखा कारतूस, तथा चोरी के जेवरात बरामद किया गया जिसके संबंध में #SP बस्ती द्वारा दी गई बाइट- https://t.co/eUaNuLDWGF

थाना हरैया,स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरीयों का अनावरण कर 05 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर 1 अवैध तमंचा,1-1 जिंदा/ खोखा कारतूस, तथा चोरी के जेवरात बरामद किया गया जिसके संबंध में #SP बस्ती द्वारा दी गई बाइट- https://t.co/eUaNuLDWGF

Basti, Uttar Pradesh | Jul 17, 2026