मलेरिया एवं डेंगू नियंत्रण हेतु सघन सर्वे एवं जन-जागरूकता अभियान
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में श्योपुर अर्बन वार्ड क्रमांक 7, विकासखंड श्योपुर-बड़ौदा के ढोढर-धीरौली तथा कराहल ब्लॉक के पहेला एवं गोरस डाक बंगला क्षेत्र में मलेरिया एवं डेंगू नियंत्रण गतिविधियां संचालित की गईं।
श्योपुर अर्बन वार्ड 7 में 72 घरों का लार्वा सर्वे कर 09 पॉजिटिव कंटेनरों का नष्टीकरण किया गया तथा 26 बुखार मरीजों की आरडीटी जांच की गई, सभी परिणाम नेगेटिव रहे। पानी से भरे गड्ढों एवं प्लाटों में बीटीआई दवा का घोल डाला गया।
विकासखंड कराहल के पहेला एवं गोरस क्षेत्र में कुल 159 घरों का लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें 03 घरों में लार्वा पाए जाने पर नष्ट किया गया। 15 बुखार मरीजों की आरडीटी जांच की गई, सभी नेगेटिव रहे।
विकासखंड श्योपुर-बडौदा के ढोढर एवं धीरौली में पीएचसी लैब का निरीक्षण, मलेरिया कार्य की समीक्षा तथा आशा कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगियों एवं सीएचओ की बैठक लेकर नियमित लार्वा सर्वे, बुखार मरीजों की जांच एवं मच्छरदानी उपयोग के संबंध में निर्देश दिए गए। साथ ही मलेरिया एवं डेंगू से बचाव हेतु जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।
कुल 231 घरों का लार्वा सर्वे एवं 41 बुखार मरीजों की आरडीटी जांच की गई। सभी जांच परिणाम नेगेटिव रहे। जनसमुदाय को घर एवं आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर व पानी की टंकियों की साप्ताहिक सफाई तथा मच्छरदानी के उपयोग के लिए जागरूक किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
9 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026