मीनापुर: मीनापुर प्रखंड में जंगली जानवरों का आतंक, किसानों की बढ़ी परेशानी, कृषि व वन विभाग से की शिकायत
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी इलाके में जंगली जानवर के आतंक से किसान परेशान हैं। इस मामले को लेकर बुधवार दोपहर करीब दो बजे में किसानों ने कृषि व वन विभाग को आवेदन देकर फसलों की सुरक्षा के लिए शिकायत किया है। बताया कि खेतों में लगी फसलों को नील गाय व अन्य जंगली जानवर क्षति पहुंचा रहा है। इससे किसान परेशान हैं।