मंडला: सिंहवाहिनी वार्ड में नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके शामिल हुईं
Mandla, Mandla | Apr 17, 2026 सिंहवाहिनी वार्ड क्रमांक 9 में शुक्रवार चार बजे नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने 11.07 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री उइके ने कहा कि आंगनबाड़ी बच्चों की प्रथम पाठशाला होती है।