पीरटांड: भाजपा नगर अध्यक्ष पद के लिए श्याम मंदिर प्रांगण में रायशुमारी को लेकर नगर कमेटी की बैठक हुई संपन्न
भाजपा नगर अध्यक्ष पद के लिए श्याम मंदिर प्रांगण में शनिवार को 4 बजे रायशुमारी को लेकर भाजपा नगर कमेटी की बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने किया।रायशुमारी में तीन नाम जयशंकर सिन्हा सिंकु, विवेक गुप्ता विकी, सोनू चौरसिया का नाम नगर अध्यक्ष पद के लिए आया। रायशुमारी के बाद इन सभी का नाम प्रदेश कमेटी को भेज दिया गया।