पूर्णिया पूर्व: नगर निगम पूर्णिया अंतर्गत 15 सड़क-नाला निर्माण कार्य का संयुक्त रूप से किया गया शिलान्यास/उद्घाटन
एनडीए सरकार के षष्टम वित्त एवं पन्द्रवी वित्त योजना से नगर निगम अंतर्गत पंद्रह सड़क - नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास / उद्घाटन विधायक विजय खेमका, मेयर, उपमेयर तथा वार्ड पार्षदगण ने संयुक्त रूप से सम्राट भवन में किया | नगर आयुक्त तथा कार्यपालक अभियंता ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथिगण का सम्मान किया |