पूर्णिया पूर्व: भाजपा कार्यालय पूर्णिया में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
शुक्रवार को बनभाग स्थित भारतीय जनता पार्टी पूर्णिया कार्यालय में भारत रत्न बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर की जयंती सह समीक्षा बैठक में का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व मंत्री डाक्टर दिलीप जायसवाल शामिल हुए । बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश कुमार के सम्मान समारोह में उन्हें शॉल और बुके देकर सम्मानित किया।