पूर्णिया पूर्व: कोढ़ा प्रखंड के रामपुर में 28 जनवरी को सीएम के प्रगति यात्रा कार्यक्रम की तैयारी का पूर्व सांसद ने लिया जायजा
कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड के रामपुर में 28 जनवरी को बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति-यात्रा के क्रम में आगमन होगा।जिसको लेकर शनिवार को पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने रामपुर में चल रही तैयारी का जायजा लिया।जिस दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों में मुख्यंमंत्री जी के आगमन को लेकर खासा उत्साह है।