मिर्ज़ापुर: राजकीय पॉलिटेक्निक बथुआ में मतगणना में लगे कर्मचारियों को पुलिस लाइन में किया गया ब्रीफ, तीन लेयर की होगी सुरक्षा
पुलिस लाइन परेड मैदान में शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक बथुआ में मतगणना में लगे कर्मचारियों को डीआईजी आर पी सिंह, एसपी अभिनंदन व एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने ब्रीफ किया। इस दौरान डीआईजी आरपी सिंह ने बताया कि तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जिसके बारे में कर्मचारियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। कार्रवाई के लिए भी जानकारी दी गई है।