मिर्ज़ापुर: कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी महिला पत्रकार को एडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, कछवा पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप
कलेक्ट्रेट में दो दिनों से धरने पर बैठी महिला पत्रकार को शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे इएडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने महिला पुलिस को बुलाकर मंडलीय अस्पताल भेजवाकर इलाज कराया। महिला पत्रकार सरिता सिंह पटेल ने कछवा पुलिस पर 20 नवंबर को चुनाव मतदान के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाया था। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।