अशोक नगर: इमला के पास कार चालक ने युवक को टक्कर मारी, अस्पताल छोड़कर भागा, सीसीटीवी में कैद
अशोकनगर जिले के इमला चौराहा के पास बाइक चालक युवक को कार सवार लोगों ने टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया मिली जानकारी के अनुसार जिले के सेमर खेड़ी निवासी तेजेन्द्र पुत्र लखबीर सिंह उम्र 28 वर्ष गुरुवार की रात 11:30 बजे अपने गांव से अशोकनगर आ रहा था। इसी दौरान इमला चौराहा के पास कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद कार चालक युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे।