पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने छितैरा चौराहे से गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त इरशाद उर्फ बंदर को किया गिरफ्तार
कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिकंदरपुर वैश्य प्रभारी चंचल सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त इरशाद उर्फ बंदर पुत्र कबीर निवासी ग्राम नवाबगंज नगरिया, थाना सिकंदरपुर वैश्य को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।