अलीगंज: बारिश के कारण सीएचसी अलीगंज की ओपीडी में कमी, 293 मरीजों ने कराया उपचार
Aliganj, Etah | Sep 7, 2026 सोमवार की सुबह10 हुई बारिश का असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज की ओपीडी पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में कमी रही। सोमवार को सीएचसी अलीगंज की ओपीडी में कुल 293 मरीज पहुंचे, जिन्होंने चिकित्सकों से परामर्श लेकर उपचार कराया।