जमुई: भूमि विवाद में बिसनपुर गांव में गोली मारकर वृद्ध की हत्या, 15 घंटे बाद पहुंचे पुत्र ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप
Jamui, Jamui | Jul 30, 2025 बिसनपुर गांव में मंगलवार की रात घर में घुसकर अपराधियों द्वारा वृद्ध आनंदी मोदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चेहरे पर लगी है और ठुड्डी से पार हो गई। पुलिस द्वारा मृतक आनंदी मोदी के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। उंसके बाद मृतक के पुत्र करीब 15 घंटे बाद बुधवार की शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल पहुंचे और हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया है।