घाघरा: घाघरा के भास्कर एजुकेशनल एकेडमी और गोपाल साहू पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
Ghaghra, Gumla | Sep 3, 2026 कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घाघरा प्रखंड मुख्यालय के गोपाल साहू पब्लिक स्कूल एवं भास्कर एजुकेशनल एकेडमी में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।