जशपुर: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से 37 श्रद्धालुओं का सपना साकार, अमृतसर और वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए
जशपुर जिले के 37 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए। आज सुबह 6 बजे जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत और जनपद सदस्य सावित्री सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस छह दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु पवित्र स्वर्ण मंदिर और माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ वाघा बॉर्डर का भी भ्रमण करे