Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

नैमिषारण्य चौरासी कोसी परिक्रमा के पावन पड़ाव पर बवाल: निमोष बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं में उबाल, "सनातन आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं" . #हरदोई: नैमिषारण्य चौरासी कोसी परिक्रमा के चौथे पड़ाव के रूप में विख्यात प्राचीन निमोष बाबा मंदिर सूर्यकुंड को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार को बड़ा रूप ले लिया। मंदिर पर कब्जे के आरोप और महंत परंपरा को लेकर उठे विवाद के बीच बेनीगंज पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कानूनगो राजेंद्र प्रसाद तथा क्षेत्रीय लेखपाल अंकित यादव की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं के बीच राय जानने के लिए वोटिंग कराई गई, जिसमें उपस्थित लोगों के अनुसार द्वितीय पक्ष महंत मोहिनी दास के समर्थन में अधिक लोग दिखाई दिए। इसके बाद माहौल और अधिक गर्मा गया। बताया जाता है कि मौके से एक बक्सा बोलेरो वाहन में रखकर कोतवाली लाया गया, जिसके पीछे-पीछे बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी बेनीगंज कोतवाली पहुंच गए। देर रात तक कोतवाली परिसर और उसके बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही। श्रद्धालु लगातार मांग करते रहे कि मामले का तत्काल निस्तारण किया जाए और मंदिर की परंपरा एवं धार्मिक गरिमा के साथ किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब घनश्याम नगर ब्रह्मदेव आश्रम निवासी महंत सुरेश दास की चेला ने कोतवाली बेनीगंज में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि गिरधरपुर स्थित प्राचीन निमोष बाबा मंदिर सूर्यकुंड पर अवैध कब्जा कर लिया गया है तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि यह मंदिर नैमिषारण्य चौरासी कोसी परिक्रमा का अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव है और वर्षों से संत परंपरा के अनुसार इसकी पूजा-अर्चना होती रही है। मंदिर के संरक्षक रहे महंत रामस्वरूप दास उर्फ निमिया बाबा के शिष्य एवं अखिल भारतीय महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 मदन मोहन दास जी महाराज लंबे समय तक इसकी व्यवस्था संभालते रहे। आरोप है कि उन्होंने अपनी इच्छा से मंदिर की पूजा-अर्चना और देखरेख की जिम्मेदारी महंत मोहिनी दास को सौंपी, लेकिन प्रथम पक्ष स्वयं को पुजारी बताते हुए मंदिर पर कब्जा जमाए हुए है और नई व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर रहा। महंत मोहिनी दास ने आरोप लगाया कि उन्हें मंदिर में रहकर भगवान की नियमित सेवा और पूजा-अर्चना करने से रोका जा रहा है। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उनका कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति का विवाद नहीं, बल्कि संत परंपरा और धार्मिक मर्यादा का प्रश्न है। मामले की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत समाज के लोग एकत्र हो गए। आक्रोशित श्रद्धालुओं का कहना था कि "नैमिषारण्य की पवित्र परंपरा पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या हस्तक्षेप सनातन समाज स्वीकार नहीं करेगा। मंदिर किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए और संत परंपरा का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए।" कोतवाली परिसर में भी देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। पुलिस ने दोनों पक्षों और मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बताया कि उपजिलाधिकारी संडीला से दूरभाष पर वार्ता हुई है और उनके निर्देशानुसार संबंधित बक्सा राजपत्रित राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में खोला जाएगा। हालांकि, दोनों पक्षों के समर्थक तत्काल बक्सा खोलकर गिनती कराने की मांग पर अड़े रहे, जिससे माहौल लगातार गर्म बना रहा। जिसे ध्यान में रखते हुए उक्त बक्से को कोतवाली स्थित कोतवालेस्वर महादेव मंदिर में सभी की देखरेख में सुरक्षित रूप से रखवा दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रही, जबकि कोतवाली के बाहर और अंदर बड़ी संख्या में श्रद्धालु डटे रहे। पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं कि वह इस संवेदनशील धार्मिक विवाद का समाधान किस प्रकार करता है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 8, 2026

MORE NEWS

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की गई उ0प्र0 होमगार्ड के पदो पर एनरोलमेन्ट एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत जनपद हरदोई में जारी डीवी/पीएसटी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक  व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद हरदोई द्वारा प्रचलित डीवी/पीएसटी का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की गई उ0प्र0 होमगार्ड के पदो पर एनरोलमेन्ट एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत जनपद हरदोई में जारी डीवी/पीएसटी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद हरदोई द्वारा प्रचलित डीवी/पीएसटी का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

थाना अतरौली पुलिस द्वारा थाना संडीला पर पंजीकृत  मु0अ0सं0 163/26 धारा 3(1) गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप एक्ट से संबंधित 25000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में-
@Uppolice
@adgzonelucknow
@Igrangelucknow
@dgpup https://t.co/TWGwaQgRPi

थाना अतरौली पुलिस द्वारा थाना संडीला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 163/26 धारा 3(1) गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप एक्ट से संबंधित 25000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में- @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow @dgpup https://t.co/TWGwaQgRPi

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

वृहद पौधारोपण की हकीकत, लक्ष्य हुआ पूरा

वृहद पौधारोपण की हकीकत, लक्ष्य हुआ पूरा

Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2026

हरदोई भारतीय रोटी बैंक परिवार द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर में किया जाएगा।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, सहयोगी एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सहयोगियों के निरंतर सहयोग तथा जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों के लिए भोजन प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

मां अन्नपूर्णा रसोई विगत 4 वर्षों से निरंतर बेसहारा, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था शिक्षा, चिकित्सा, एवं अन्य सामाजिक कार्यों के माध्यम से भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

संस्था के संस्थापक अरुणेश उमेश चंद्र पाठक ने बताया कि मां अन्नपूर्णा रसोई का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम विवरण
📅 दिनांक : 13 जुलाई 2026
🕛 समय : दोपहर 12:00 बजे
📍 स्थान : मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर, जिला अस्पताल इमरजेंसी गेट, हरदोई

अरुणेश उमेश चंद्र पाठक 🪔 
संस्थापक
मां अन्नपूर्णा रसोई 🇮🇳
भारतीय रोटी बैंक परिवार 🚩

हरदोई भारतीय रोटी बैंक परिवार द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, सहयोगी एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सहयोगियों के निरंतर सहयोग तथा जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों के लिए भोजन प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। मां अन्नपूर्णा रसोई विगत 4 वर्षों से निरंतर बेसहारा, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था शिक्षा, चिकित्सा, एवं अन्य सामाजिक कार्यों के माध्यम से भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था के संस्थापक अरुणेश उमेश चंद्र पाठक ने बताया कि मां अन्नपूर्णा रसोई का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम विवरण 📅 दिनांक : 13 जुलाई 2026 🕛 समय : दोपहर 12:00 बजे 📍 स्थान : मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर, जिला अस्पताल इमरजेंसी गेट, हरदोई अरुणेश उमेश चंद्र पाठक 🪔 संस्थापक मां अन्नपूर्णा रसोई 🇮🇳 भारतीय रोटी बैंक परिवार 🚩

Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2026

आज दिनांक 13.07.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
@Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice https://t.co/CIzKrhUgLP

आज दिनांक 13.07.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice https://t.co/CIzKrhUgLP

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

नैमिषारण्य चौरासी कोसी परिक्रमा के पावन पड़ाव पर बवाल: निमोष बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं में उबाल, "सनातन आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं" . #हरदोई: नैमिषारण्य चौरासी कोसी परिक्रमा के चौथे पड़ाव के रूप में विख्यात प्राचीन निमोष बाबा मंदिर सूर्यकुंड को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार को बड़ा रूप ले लिया। मंदिर पर कब्जे के आरोप और महंत परंपरा को लेकर उठे विवाद के बीच बेनीगंज पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कानूनगो राजेंद्र प्रसाद तथा क्षेत्रीय लेखपाल अंकित यादव की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं के बीच राय जानने के लिए वोटिंग कराई गई, जिसमें उपस्थित लोगों के अनुसार द्वितीय पक्ष महंत मोहिनी दास के समर्थन में अधिक लोग दिखाई दिए। इसके बाद माहौल और अधिक गर्मा गया। बताया जाता है कि मौके से एक बक्सा बोलेरो वाहन में रखकर कोतवाली लाया गया, जिसके पीछे-पीछे बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी बेनीगंज कोतवाली पहुंच गए। देर रात तक कोतवाली परिसर और उसके बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही। श्रद्धालु लगातार मांग करते रहे कि मामले का तत्काल निस्तारण किया जाए और मंदिर की परंपरा एवं धार्मिक गरिमा के साथ किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब घनश्याम नगर ब्रह्मदेव आश्रम निवासी महंत सुरेश दास की चेला ने कोतवाली बेनीगंज में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि गिरधरपुर स्थित प्राचीन निमोष बाबा मंदिर सूर्यकुंड पर अवैध कब्जा कर लिया गया है तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि यह मंदिर नैमिषारण्य चौरासी कोसी परिक्रमा का अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव है और वर्षों से संत परंपरा के अनुसार इसकी पूजा-अर्चना होती रही है। मंदिर के संरक्षक रहे महंत रामस्वरूप दास उर्फ निमिया बाबा के शिष्य एवं अखिल भारतीय महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 मदन मोहन दास जी महाराज लंबे समय तक इसकी व्यवस्था संभालते रहे। आरोप है कि उन्होंने अपनी इच्छा से मंदिर की पूजा-अर्चना और देखरेख की जिम्मेदारी महंत मोहिनी दास को सौंपी, लेकिन प्रथम पक्ष स्वयं को पुजारी बताते हुए मंदिर पर कब्जा जमाए हुए है और नई व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर रहा। महंत मोहिनी दास ने आरोप लगाया कि उन्हें मंदिर में रहकर भगवान की नियमित सेवा और पूजा-अर्चना करने से रोका जा रहा है। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उनका कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति का विवाद नहीं, बल्कि संत परंपरा और धार्मिक मर्यादा का प्रश्न है। मामले की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत समाज के लोग एकत्र हो गए। आक्रोशित श्रद्धालुओं का कहना था कि "नैमिषारण्य की पवित्र परंपरा पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या हस्तक्षेप सनातन समाज स्वीकार नहीं करेगा। मंदिर किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए और संत परंपरा का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए।" कोतवाली परिसर में भी देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। पुलिस ने दोनों पक्षों और मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बताया कि उपजिलाधिकारी संडीला से दूरभाष पर वार्ता हुई है और उनके निर्देशानुसार संबंधित बक्सा राजपत्रित राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में खोला जाएगा। हालांकि, दोनों पक्षों के समर्थक तत्काल बक्सा खोलकर गिनती कराने की मांग पर अड़े रहे, जिससे माहौल लगातार गर्म बना रहा। जिसे ध्यान में रखते हुए उक्त बक्से को कोतवाली स्थित कोतवालेस्वर महादेव मंदिर में सभी की देखरेख में सुरक्षित रूप से रखवा दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रही, जबकि कोतवाली के बाहर और अंदर बड़ी संख्या में श्रद्धालु डटे रहे। पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं कि वह इस संवेदनशील धार्मिक विवाद का समाधान किस प्रकार करता है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज - Hardoi News